स्वतंत्रता दिवस ( 15 August )

Date: Sun Aug 14, 2022 07:18PM
© MANJUSHA JATWAR
post-image

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
आज फिर वही दिन आया है, जिस दिन शहीदों की कुर्बानी याद की जाती है। तिरंगे को लहराकर,देश की शहादत याद की जाती है। तिरंगे के तीनो रंगो में देश की शान समाई है, इसने ही हर भारतीय के दिल में स्वाभिमान की चिंगारी जलाई है।
केसरिया रंग है ताकत और साहस की पहचान, सफेद है,शांति और सत्यता की, हरा रंग है,विकास और उर्वरता की पहचान, बीच में चौबीस नीली तीलियाॅं प्रतीक है अशोक चक्र की।
फौजियो की टुकड़ियो ने दुश्मनो को मार गिराया है, इसकी बदौलत देश आज खुले आकाश, खुली हवा में सीना तान खड़ा है।
नमन है उन सपूतों को जो देश के लिए सर्वस्व हुए, देश की शान के लिए, अपने प्राणों की आहुति दे गए।
 विश्व के हर कोने में,हिंदुस्तान ने अपनी पहचान बनाई है, ओलंपिक जैसे खेल जगत में,पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया है। आज बड़ी शान से हर हिंदुस्तानी कहता है, देश की मिट्टी में जन्मे है,देश की मिट्टी के लिए मरना है, हम सब हिंद की जान है,यह अपना हिंदुस्तान है।
जय हिंद जय भारत

No comments added