सज रहे भोले बाबा

Date: Mon May 29, 2023 05:06AM
© Narendra Gupta
post-image

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में ||

देखो भोले बाबा की अजब है बात,
चले हैं संग ले कर के भूतों की बारात,
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में ||

है भेश निराला, जै हो, पीए भंग का प्याला, जै हो
सर जटा चढ़ाये , जै हो, तन भस्म लगाये, जै हो
ओढ़े मृगछाला, जै हो, गले नाग की माला, जै हो
है शीस पे गंगा, जै हो, मस्तक पे चंदा, जै हो
तेरे डमरुँ साजे, जै हो, त्रिशूल विराजे, जै हो

भूतों की लेके टोली, चले हैं ससुराल,
शिव भोले जी दिगंबर, हो बैल पे सवार,
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में ||

नित रहें अकेले, जै हो, शंकर अलबेले, जै हो
हैं गुरु ज़गत के, जै हो, नहीं किसी के चेले, जै हो
है भांग का जंगल, जै हो, जंगल में मंगल, जै हो
भूतों की पलटन, जै हो, आ गयी है बन ठन, जै हो

ले बांग का गठ्ठा, जै हो, ले कर सिल बट्टा, जै हो
सब घिस रहें है, जै हो, हो हक्का बक्का, जै हो
पी कर के प्याले, जै हो, हो गए मतवालें, जै हो
कोई नाचें गावै, जय हो, कोई ढ़ोल बजावे, जै हो

कोई भाव बतलावै, जै हो, कोई मुंह पिचकावे, जै हो
भोले भंडारी, जै हो, पहुंचे ससुरारी, जै हो
सब देख के भागे, जै हो, सब नर और नारी, जै हो
कोई भागे अगाड़ी, जै हो, कोई भागे पिछाड़ी, जै हो

खुल गयी किसी की, जै हो, धोती और साड़ी, जै हो
कोई कूदे खम्भम, जै हो, कोई बोले बम बम, जै हो

3 Comments
No comments added