जीवन अनेक रंगों से भरा
सभी में होता होना खरा,
इंद्रधनुषी बने जीवन सबका
करूं रब से यही दुआ।।
मेरे तन लाल रंग खिला
उत्साह,उमंग तन में भरा
मन को हर्षित अति करता
प्रेम भाव को है बढ़ाता।।
प्रीत पिया को है पाता
लाल बिंदी,लाल सिंदूर लगा
लाल चुनरी औढ़ा मां ने भेजा
शुभ,कर्म सौभाग्य को सजाता।।
लाल रंग मुझे है बहुत भाता
सारा जीवन इसमें समाता
सबको यह रंग दे विधाता
लाल रंग प्यार को बढ़ाता।।
-सीमा गुप्ता